स्वस्थ और बेहतर स्किन पाने के लिए कुछ आसान उपाय

Dr Prakash Soni

    B.Sc BHMS (Govt HMC Bhopal)
    DCA DNHE CCH (DELHI)

 

     Specialist in All Type Chronic Diseases

“A fit Healthy Body – That is the Best Fasion Statement” 

 स्वस्थ और बेहतर स्किन पाने के लिए कुछ आसान उपाय

 अच्छे सोंदर्य उत्पादों के अतिरिक्त निम्न उपायों के माध्यम से एक बेहतर स्किन पाई जा सकती हे सही 

 1. सुबह उठते ही पानी पियें-

 

सुबह उठते ही एक ग्लास पानी पियें। इससे चेहरे की चमक बढ़ती है। यह आपके शरीर से अनावश्यक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। कोशिश करे एक ग्लास पानी में आप एक निम्बू और एक चम्मच शहद भी मिला सकते है। इससे चेहरे का सौन्दर्य बढ़ जाता है।

 

2. एक्सरसाइज करे -

 

एक्सरसाइज करने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते है टॉक्सिन ऐसे विषैले पदार्थ है जो शरीर के लिए नुकसान दायक होते है और कॉलेजन की मात्रा भी बढ़ते है। रोज सुबह एक्सरसाइज करे। आधा घंटा पैदल चला करे, साइकिलिंग, रनिंग भी इसमें  मददगार है।

 

3. सोने से पहले चेहरा करे-

 

रात को सोने के पहले अपना चेहरा अवश्य साफ करे दिनभर की धूल या चेहरे पर लगा मेकअप रात भर में चेहरे को नुकसान पहुंचाता है। चेहरे को धोकर ही सोएं। इससे चेहरे पर लगी अशुद्धि साफ़ हो जाने से स्किन स्वस्थ रहेगी

 

4. पर्याप्त मात्रा में नींद लेवे -

 

जब हमारी नींद पूरी नहीं होती है तो चेहरे पर थकान सी लगती है और चेहरा मुरझाया हुआ लगता है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद लेते है तो चेहरे पर एक अलग ही रौनक रहती है।

 

5हाइड्रेटेड रहे -

 

त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए पानी बहुत महत्वपूर्ण है। लगभग सम्पूर्ण शरीर का एक विशेष भाग पानी पर निर्भर है  दिन भर में पर्याप्त पानी पीना चाहिए। प्रतिदिन कम से कम 2.5 लीटर पानी जरूर पिएं।

 

6. मॉश्चराइज जरूर करे -

 

रूखी त्वचा बेजान सी लगती है जिससे चेहरे की रौनक छुप जाती है। इसके लिए रोज रात में सोने के पहले अपने चेहरे को मॉश्चराइज जरूर  करना चाहिए 

 

7. ब्रेकफास्ट पर अवश्य ध्यान दे -

 

हेल्दी ब्रेकफास्ट चमकदार चेहरे के लिए बहुत आवश्यक है। सुबह भरपूर ब्रेकफास्ट करे इससे आपको पुरे दिन की ऊर्जा मिलेगी और आप थकेंगे नहीं। थकान नहीं होने की वजह से चेहरा मुरझाया हुआ नहीं लगेगा।

 

8. सनस्क्रीन लोशन ना भूले -

 

हम अक्सर यह गलती कर देते है की सनस्क्रीन गर्मी में लगाते है लेकिन इसे हर मौसम में लगाना चाहिए। सनस्क्रीन धुप और धूल मिट्टी से चेहरे की रक्षा करता है।

 

9. आँखों का रखे ध्यान -

 

डार्क सर्किल से चेहरा डल लगता है जिसका प्रभाव हमारे पुरे चेहरे पर पड़ता है तो ध्यान रखे की डार्क सर्किल की क्रीम लगाना कभी ना भूले। अगर आप ज्यादा समय तक कंप्यूटर की स्क्रीन पर काम करते है तो यह आपके लिए ध्यान रखने की बात है।

 

10. खुश रहे, तनाव ना ले -

 

चिंता और तनाव से ग्रस्त रहने पर चेहरे का ग्लो धीरे - धीरे कम होने लगता है लेकिन जब हम खुश रहते है तो उसकी चमक हमारे चेहरे पर अलग ही झलकती है तो खुश रहे दुनिया की एक तिहाई जनसंख्या तनावग्रस्त है 

 

11.साबुन का प्रयोग न करें -

 

साबुन से चेहरा रुखा हो जाता है और चेहरे का ग्लो भी खत्म हो जाता है। साबुन को बनाने में जो केमिकल प्रयोग होते है वह चेहरे के लिए  हानिकारक होते है इसलिए चिकित्सक की सहायता से साबुन का चुनाव करे

 

12.योग करे -

 

प्राचीन काल से योग हमारे पुरे शरीर की सुंदरता में चार चाँद लगा देता है। योग करने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है। रोज सुबह सूर्यनमस्कार, कपालभाति, अनुलोम विलोम आदि योग का अभ्यास करे।

 

13.पोषक तत्व है जरुरी -

 

जब तक चेहरे को आवश्यक पोषण नहीं मिलेगा तो वह ग्लो नहीं करेगा। अपने खानपान में फलों को शामिल करे और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं या चिकित्सक की सहायता लेवे

 

14 .गुनगुना पानी -

 

अपने चेहरे को जब भी धोएं तो कोशिश करे की गुनगुने पानी से ही धोएं। इससे चेहरा अच्छी तरह से साफ़ होता है और चेहरे पर जमा गंदगी को पूरी तरह से साफ़ होने में मदद मिलती है।

 

15. मालिश करे -

 

ग्लोइंग स्किन के लिए टिप्स में मालिश बहुत ही फायदेमंद है। मालिश करने से चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होगा जिससे त्वचा में निखार आएगा और आपको रिलैक्स भी महसूस होगा

 

 

Comments

Popular posts from this blog

गर्मी में आपको हो सकती हैं ये स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं , इन तरीकों से कर सकते हैं बचाव

Abdominal pain

Urinary incontinence